टीम दौलत ने बुज़ुर्ग माँ को दी नई जिंदगी, बेटी से मिलवाया सुरक्षित”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा शहर में इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए टीम दौलत ने एक असहाय बुज़ुर्ग माँ को सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर समाज के सामने सेवा का सच्चा उदाहरण रखा। दो दिन से सड़क किनारे बेसहारा हालत में पड़ी उस माँ को जब टीम के सक्रिय सदस्य अक्षय कुमार की नज़र पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना टीम ग्रुप में साझा की।

मामले की गंभीरता समझते हुए टीम दौलत के संयोजक दौलत सोनी ने तुरंत थाने में जानकारी दी और प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन के सहयोग से टीम दौलत ने न केवल उस बुज़ुर्ग माँ की मदद की बल्कि उन्हें उनकी बेटी के घर नावदा तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

इस पूरे मानवीय कार्य ने साबित कर दिया कि टीम दौलत केवल नाम भर की संस्था नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद का सहारा है। टीम के इस कदम ने जहां स्थानीय लोगों का दिल जीता, वहीं समाज में संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

स्थानीय लोगों ने दौलत सोनी और टीम दौलत के सक्रिय सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि जब तक ऐसे युवा समाजसेवी एक टीम बनकर साथ मौजूद हैं, किसी भी बेसहारा इंसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें