राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के माननीय सदस्या पहुंची गढ़वा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

◆ अनुसूचित जनजाति समुदाय के गढ़वा जिला के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक कर किया संवाद

◆ अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याणार्थ अनुसूचित जनजाति आयोग की भूमिका से लोगों को कराया अवगत

◆ उपस्थित समुदाय से अपनी-अपनी शिकायतों एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों को बताने को की गई अपील

डॉ० आशा लकड़ा, माननीय सदस्या, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति समुदाय के गढ़वा जिला के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक आहूत कर संवाद की गई। संवाद कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व माननीय सदस्या श्रीमती लकड़ा ने जनजातीय समुदाय के उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों आदि से परिचय प्राप्त किया एवं गढ़वा जिलेa में अपने आगमन के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया।

उक्त बैठक में संवाद के दौरान माननीय सदस्या श्रीमती लकड़ा द्वारा बताया गया कि देशभर के 705 से अधिकa जनजातियों के विभिन्न समूहों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग कार्य करती है। उन्होंने आयोग की भूमिका से अवगत कराते हुए बताया कि जनजातीय समुदाय के हक-हुकूक व अधिकारों की रक्षा एवं उनके संरक्षण के लिए आयोग कार्य करती है। उन्होंने अपनी शिकायतों को दर्ज कराने हेतु *ncstgrams.gov.in* वेबसाइट से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त साइट पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर आयोग द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है।

उक्त बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनजातीय समुदाय के पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश आदि उपस्थित थें।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें