गढ़वा। रविवार, 7 सितंबर 2025 को गढ़वा-1 (ओल्ड) पावर हाउस से जुड़े सातों फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह बाधा उत्पन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर हाउस से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 381










