गढ़वा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सत्येंद्र ने जीता सिल्वर मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा : रांची स्थित होटवार खेलगांव शूटिंग रेंज में 2 से 5 सितंबर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गढ़वा जिले की 19 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और जिले का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गढ़वा के सत्येंद्र प्रसाद यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन से जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

द गढ़वा राइफल क्लब के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र की यह उपलब्धि गढ़वा जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में गढ़वा जिला राइफल क्लब और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

सत्येंद्र की इस सफलता पर क्लब के उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र पाल, अजय कांत, कोषाध्यक्ष पियूष प्रयाग, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष विजय केसरी, मदन प्रसाद केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. उमेश सहाय, कौशलेश तिवारी, राजकमल तिवारी, मनोज संसाई, अनिता दत्त, रेखा चौबे, राकेश पाल, डॉ. पतंजलि केसरी, डॉ. पंकज प्रभात, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें