गढ़वा : रविवार 07 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण रात्रि 9 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होगा और 1 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। शास्त्रानुसार ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाता है, इस कारण दोपहर 1 बजे से सूतक प्रारंभ हो जाएगा।
सूतक लगने के बाद मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और भोजन-जल ग्रहण वर्जित रहेगा। हालांकि वृद्ध, बालक और अस्वस्थ व्यक्तियों को इसमें छूट दी गई है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से मना किया गया है।
पंडित श्री नन्द लाल पांडेय ने बताया कि ग्रहण काल में ईष्ट देव का नाम जप करना चाहिए तथा ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 232










