गढ़वा सदर अस्पताल, गढ़वा में 33 वें सप्ताह के अवसर पर मित्र मंडली सेवा समिति ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस रविवार भी सेवा कार्य किया।
इस दौरान हमारे साथियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच विशेषकर मातृत्व सेवा वार्ड में ऐसी माताओं को जो जीवन का नया उपहार (शिशु) देने वाली हैं, सम्मानपूर्वक उपयोगी सामग्री वितरित की।
माताओं व शिशुओं के लिए बच्चों की टोपी, दूध की बोतल, कपड़ा, मौजा तथा मरीजों के बीच चाय व ब्रेड का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य
रवि केसरी राजघराना, प्रशांत गुप्ता दादा मेडिकल, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी,दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, टिंकू गुप्ता एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
सेवा ही सच्चा धर्म है — इसी संकल्प के साथ मित्र मंडली सेवा समिति लगातार समाज के बीच मानव सेवा का संदेश दे रही है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










