गढ़वा। जय भवानी संघ संगत मोहल्ला गढ़वा द्वारा दुर्गा पूजा 2025 की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में श्री अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वर्ष संघ द्वारा श्रीराम मंदिर, अयोध्या की भव्य झांकी तैयार की जा रही है।
पंडाल निर्माण हेतु बंगाल से लगभग 10 कारीगरों की टीम आई हुई है, जिसका नेतृत्व मनोज कुमार कर रहे हैं। संघ के संरक्षक श्री ओमप्रकाश कांस्कार, श्री उमेश कुमार कश्यप, श्री रोहित कुमार छोटू एवं श्री मुरली श्याम सोनी की देखरेख में भूमि पूजन संपन्न हुआ।
संघ के अध्यक्ष अमन कश्यप, सचिव अर्णव आनंद, कोषाध्यक्ष विशाल कांसयकार, उपाध्यक्ष प्रिंस कंशकार, प्रिंस कश्यप, अनविवेश सोनी, कीशू राज, संगठन मंत्री चंदन मालाकार, मोहित मोदनवाल, पियूष सोनी, दीपक कश्यप, पियूष जैसवाल, पंडाल प्रभारी हनी मालाकार, आर्यन सोनी, यास्कृत सोनी गुन्नू (भोलू), यशराज सोनी, मंत्री प्रिंस सोनी, नेपाली सोनी, आलमोल सोनी, पवन कंशकार, हर्ष सोनी सहित दर्जनों सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सदस्यों में क्रिशू कुमार, रोहन कुमार, लकी कुमार, बड़कू कुमार, छोटकू कुमार, उमेश कुमार, केतन मोदनवाल, अकाश सोनी (मिट्ठू), टोनी सोनी, पवन कश्यप, विनय कंशकार (बिट्टू), राजेश कश्यप, मुकेश सोनी, संजय नोनियार, शशि जयसवाल (सिर) और राहुल मोदनवाल शामिल रहे।
—
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










