गढ़वा संत पॉल एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, 14 सितम्बर 2025 (रविवार) :

गढ़वा संत पॉल एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री नन्हेशर कोरवा ने की।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख मांगों पर चर्चा की गईः

  1. आदिम जनजातियों को डाकिया योजना के तहत मिलने वाले राशन का वितरण नेटवर्क की समस्या के कारण ऑफलाइन कराया जाए।
  2. आदिम जनजातियों की पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाए।
  3. आदिम जनजातियों को वन पट्टा दिया जाए।
  4. आदिम जनजाति बटालियन की बहाली की जाए।
  5. आदिम जनजाति ग्रीन राशन कार्ड को अंत्योदय कार्ड में बदला जाए।
  6. आदिम जनजाति की सीधी नियुक्ति बहाली की जाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नन्हेशर कोरवा ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आदिम जनजाति के हजारों लोग इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर सरकार द्वारा पहल नहीं की गई, तो परिषद शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थेः
प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र परहिया, भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी कोरवा, रमना प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार परहिया, धुरकी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कोरवा, चिनिया प्रखंड सचिव वीरेंद्र कोरवा, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रिका कोरवा, कर्मचारी संघ गढ़वा के कोषाध्यक्ष कमलेश कोरवा, सुरेश चरगट, रितिक रोशन कुमार, सजीवन कोरवा, कुंभकरण कोरवा, अनीता देवी, छोटेलाल कोरवा, अनूप कोरवा, चिंता देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, पानपति देवी, अनीता देवी समेत अनेक लोग मौजूद थे

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें