गढ़वा। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा समिति, शिव मंदिर चिनिया रोड, भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध संत श्री धर्मध्वजाचार्य महाराज जी का प्रवचन होगा। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित भंडारा का आयोजन भी इस वर्ष होगा। इसे सफल बनाने में समाज के दानदाताओं का विशेष योगदान रहेगा। समिति ने अपील की है कि जो भी श्रद्धालु भंडारा में सहयोग करना चाहते हैं, वे दुर्गा पूजा समिति में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
समिति के सचिव अमित कश्यप ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
जय माता दी
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










