गढ़वा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा अनेकों कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा में किया जाएगा। जिसमें छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही महापुरुष प्रतिमा पर और मंदिर परिसर में साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के बिच फल वितरण स्वास्थ्य जांच शिविर रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिर्घायु जीवन के लिए मंदिर में पुजा पाठ कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से हो रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को भव्य रूप में किया जाएगा। 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम गढ़वा जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाकर किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू होगा जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी मंडलों में तैयारी पुरी हो चुकी है कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनहित में किया गया कार्य जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग प्रभारी भी बनाए गए हैं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










