एसपी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस लाईन में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर पर कार्यशाला आयोजित की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस लाईन में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ कुमार निशांत सिंह के द्वारा.  एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया, झारखंड चैप्टर के द्वारा BLS, बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया l किसी प्रकार के इमर्जेंसी में लोगो को किस तरह CPR दे कर जान बचाई जा सकती है, उसकी ट्रेनिंग सर्जन डॉ कुमार निशांत सिंह ने दीपुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थिति में जीवन रक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। डॉ निशांत सिंह ने कहा कि हार्ट अटैक के पहले घंटे को गोल्डन आवर कहा जाता है, क्योंकि इस एक घंटे दौरान अगर हार्ट अटैक के मरीज को सही इलाज मिल जाए तो उसकी जिंदगी को बचाया जा सकता है। चूंकि यह एक घंटा मरीज की सेहत के लिहाज से बहुत ज्यादा मायने रखता है। इसीलिए इसे गोल्डन आवर’ कहा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा उपायों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर पर कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें पुलिस कर्मियों को हार्ट अटैक के समय मरीज की जीवन रक्षा के लिए सीपीआर तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही आग से जलने पर, सांप के काट लेने पर, चोट लगने पर, अधिक खून बहने आदि के दौरान की जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया गया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें