“स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन” का दिया संदेश
गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया। रैली में नगर परिषद के पदाधिकारी, पार्षद, प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। इस दौरान शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
पदाधिकारी व कर्मी रहे शामिल
रैली में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सिटी प्रबंधक ओमकार यादव, कनीय अभियंता संदीप कुमार, सफाई कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार, नाजीर अरशद अंसारी, सहायक विकाश दुबे, निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष केसरी, निवर्तमान वार्ड पार्षद-20 सविता देवी, अखिलेश तिवारी, जेई अभिषेक कुमार, अमन चौरसिया, मार्या फातिमा समेत नगर परिषद कर्मी रामानुज प्रसाद, राज कुमार, अनिल कुमार, प्रशांत कुमार, सचिन कुमार और कार्यालय के कई कर्मचारी शामिल हुए।
स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प
रैली के दौरान सभी ने संदेश दिया कि –
“स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन” के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि –
- कचरा डस्टबिन में डालें।
- प्लास्टिक का उपयोग न करें।
- अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
गढ़वा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान
नगर परिषद ने इसे स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। रैली का समापन इस संकल्प के साथ हुआ –
“आओ, मिलकर गढ़वा को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।”
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










