के के यादव अध्यक्ष, झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

,गढ़वा दिनांक 17 सितंबर 2025।
के के यादव अध्यक्ष, झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि दिनांक 17 सितंबर 2025 को पूर्व से आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता को विश्वकर्मा पूजा होने के कारण स्थापित कर दिया गया है। अब इस प्रतियोगिता का पुनः आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को 11:30 बजे से निर्धारित किया जाता है। इस अवसर पर आप सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं को भाग लेना अनिवार्य हैं।
विदित हो कि पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग में हिंदी पखवाड़ा दिवस का आयोजन करने का निर्देश भारत सरकार द्वारा दिया गया है। यह भी विदित है कि दिनांकव14/09/2025 को हिंदी दिवस मनाया गया है। हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाने का निर्देश है ।इसी परिपेक्ष में उक्त तिथि को प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित किया गया था, परंतु अपरिहार्य कारणों से अब इसे दिनांक 20 9.2025 को मनाने का निर्णय लिया गया है ।इसके लिए उक्त तिथि को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ,जिसमें स्वरचित कविता, लेख ,आलेख, एवं संस्मरण आदि विषय रखा गया है। सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कविता आलेख एवं संस्मरण को 20 सितंबर 2025 तक राजभाषा अनुभाग को ऑनलाइन भी भेजना है ,जिस पर प्रथम/ द्वितीय /तृतीय पुरस्कार भी रखा गया है ।पुरस्कृत रचनाओं को विभाग की पत्रिका* **सोपान** 2025 में प्रकाशित भी किया जाएगा
अतः आप सभी प्रतिभागियोंस/ पेंशनरों से आग्रह है कि दिनांक 20.9.2025 को 11:30 बजे से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित करें।
धन्यवाद, के के यादव

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें