जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वधान में प्रथम
सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक – 17/09/25 – दिन- बुधवार को मेडिकल ऑफिसर – डॉ अशोक सोनी के क्लिनिक पर एक मेडिकल कैम्प शुगर,बी. पी, का निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत 30 मरीजो का जांच कर उचित परामर्श दिया गया इस बीच टेक्नीशियन डॉ राशिद आलम ने जांच किया और लोगो को एक जागरूकता के तहत बताया गया कि समय पर भोजन करना , सुबह में टहलना, योग, मेडिटेसन, तैलीय पदार्थ कम सेवन, इत्यादी बताया गया।
️ इस अवसर पर डॉक्टर अशोक सोनी ने कहा:- “हर दिन को आखिरी समझकर जियो, लेकिन हर दिन अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखो।” ️
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप आस्था गढ़वा के अध्यक्ष – विराट राजा विशवास, उपाध्यक्ष – अमित शर्मा जी,मेडिकल ऑफिसर- डॉ अशोक सोनी, निदेशक – उत्तम कुमार जायसवाल, सदस्य – सुमित कुमार, अभियंता जयप्रकाश कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










