गढ़वा भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया।

आज सेवा पखवाड़ा की शुरुआत टंडवा स्लम एरिया में सफाई अभियान से की गई। इसके बाद मोहल्ले में मौजूद छोटे बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल और रबर का वितरण किया गया। साथ ही गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चित्र रखकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया।

जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के नेता हैं।”
पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि “आज हमें गर्व है अपने नेता पर।”
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह सौभाग्य की बात है कि आज ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है। पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा हैं और दूसरे शिल्पकार नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, अलख पांडे, विनोद चंद्रवंशी, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, सूरज गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, विनय चौबे, डॉ. पतंजलि केसरी, प्रमोद चौबे, भोला चंद्रवंशी, विनोद जायसवाल, विजय केसरी, डॉ. सत्येंद्र सोनी, मुरली तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, परीक्षित तिवारी, राकेश शंकर गुप्ता, परवीन जायसवाल, शुभम गुप्ता, विशाल गुप्ता, शुभम कुमार, जयंत पांडे, रितेश दुबे, धनंजय गोंड, लक्ष्मी पांडे, आयुष तिवारी, अरविंद दुबे समेत अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










