रमना (गढ़वा)। प्रखंड रमना के कर्णपुरा पंचायत के ग्राम रोहिला निवासी परमानंद विश्वकर्मा, जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, का निधन हो गया। निधन की सूचना पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं।
निधन की जानकारी मिलने पर जिला परिषद गढ़वा की अध्यक्ष शांति देवी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस कठिन समय में हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 82










