आरजेडी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कि घर वापसी”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करीब अंसारी नें थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

 

पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कल्याणपुर स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया! जिसमे राजद (RJD) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी का दामन छोड़कर पुनः झामुमो परिवार में वापसी की !!

​पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने करीब अंसारी एवं उनके साथ आए सैकड़ों लोगो को माला पहनाकर स्वागत व घर वापसी कराई !! इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए करीब अंसारी ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के नेतृत्व में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जनता के प्रति उनका समर्पण और क्षेत्र की प्रगति को देखकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ झामुमो में वापसी करने का निर्णय लिया है !!

श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी नें कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से जनसेवा और झारखंड के शोषित-पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला दल रहा है, उन्होंने कहा कि करीब अंसारी और उनके साथियों के झामुमो परिवार में शामिल होने से संगठन को और अधिक ऊर्जा और मजबूती मिलेगी! पार्टी में सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और यही हमारी पार्टी कि संस्कार और संस्कृति है !!

श्री ठाकुर जी नें गढ़वा विधायक को निकम्मा और स्तरहिन मानशिकता का करार देते हुए कहा कि अपने भ्रामक बातों से आम जनता को छलना बंद करें, विकास के मुद्दे पर जनाब के मुंह पर ताला लग जाता है, जनसमस्याओं कि नहीं करते, भ्रामक बातों से मुद्दे से भटकाते हुए छलावा कि बातों से गुमराह करते हैं !!

बैठक मे पार्टी कि सदस्यता लेने वाले जनाब करीब अंसारी जी के साथ नेसर अंसारी, जाहिद अंसारी, अली अहमद अंसारी, सद्दाम अंसारी, वकील अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी, अजीज अंसारी, मोईन अंसारी, मोईनुद्दीन अंसारी, मुनीब अंसारी, सेराज अंसारी, नाइमुदीन अंसारी, टहल अंसारी, बेलाल अंसारी, मुरतुजा अंसारी, हदीस अंसारी, नासरुल्लाह अंसारी, सुरेन्द्र चौधरी, उमेश राम, उदित भुइयाँ, संतोषी चौधरी, रामचंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, उमेश भुइयाँ,
सुकन् विश्वकर्मा, लक्षमण विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा…. सैकड़ो कि संख्या मे लोगो नें झामुमों का दामन थामा !!

बैठक मे केंद्रीय सदस्य शम्भू चंद्रवंशी, जवाहर पासवान, नितेश सिंह, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, मदिनी खान, तनवीर आलम, ताहिर अंसारी जी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी जी, जिला सचिव शरीफ अंसारी जी , उपाध्यक्ष संजय काँस्यकार जी, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल जी, उपाध्यक्ष फरीद खान जी, संतोष केशरी जी उपाध्यक्ष लल्लू राम जी, झामुमों युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू जी,राजन उराव,झामुमों युवा मोर्चा बैद्यनाथ गौतम, ललू मेहता, झामुमों युवा मोर्चा प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, सुमित पाल, दिलीप गुप्ता जी… आदि सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !!

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें