जाति जनगणना में अलग OBC कॉलम की मांग को लेकर गढ़वा विशाल धरना*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला दिनांक 14 अक्टूबर 2026
*गढ़वा, 14 अक्टूबर 2026।* राष्ट्रीय OBC मोर्चा, गढ़वा जिला इकाई द्वारा जाति जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर 15 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 10 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा पार्क, कल्याणपुर, गढ़वा में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला यादव, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष आजम अहमद, प्रदेश छात्र मोर्चा प्रभारी कमलेश चौधरी एवं प्रदेश छात्र मोर्चा अध्यक्ष रवि प्रजापति उपस्थित रहेंगे।

जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि OBC की आबादी, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक स्थिति के स्पष्ट आँकड़े समुदाय की जरूरतों के अनुरूप नीतियां बनाने के लिए आवश्यक हैं। जिले के सभी प्रखंडों में तैयारी की जा रही है।

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सत्येंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए विश्वसनीय आँकड़े जरूरी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं छात्रों से शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने का आह्वान किया। धरने के दौरान उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

*राष्ट्रीय OBC मोर्चा के वरिष्ठ साथी सह पूर्व मुखिया प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गांव-गांव में OBC समाज आज भी अपने हक से वंचित है। अलग OBC कॉलम से ही पंचायत से लेकर विधानसभा तक हमारी सही तस्वीर सामने आएगी और हक मिलेगा। कल का यह विशाल धरना गढ़वा की धरती से दिल्ली तक आवाज पहुंचाएगा।*

प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सत्येंद्र यादव एवं वरिष्ठ साथी सह पूर्व मुखिया प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान सूरज चंद्रवंशी ,सोनू यादव,राजू ठाकुर,हरिओम यादव,विमलेश यादव,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें