राष्ट्रीय जनता दल ने विनोद यादव को बनाया गढ़वा जिलाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विनोद यादव को अगले आदेश तक गढ़वा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर नियुक्ति की घोषणा की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, गढ़वा के यदव मुस्लिम मोहल्ला, करके निवासी विनोद यादव को जिले में पार्टी की कमान सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि विनोद यादव संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।

विनोद यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिले में राजद संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इस नियुक्ति को जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें