पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 17 अक्टूबर को कोयल नदी के तट पर होगा अंतिम संस्कार

गढ़वा/रेहला। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती तेतरी देवी का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती तेतरी देवी का अंतिम संस्कार 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे लक्ष्मी चंद्रवंशी डिग्री महिला कॉलेज, रेहला परिसर में कोयल नदी के पावन तट पर किया जाएगा।

उनके निधन से चंद्रवंशी परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

विनम्र श्रद्धांजलि। सादर नमन। 🙏

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें