राष्ट्रीय सम्मेलन गढ़वा को लेकर लोहरदगा परिवार को दिया गया आमंत्रण, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहरदगा। आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को गढ़वा स्थित श्री शिव रिसोर्ट में आयोजित होने वाले सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

इसी क्रम में आज लोहरदगा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोहरदगा परिवार को राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन की रूपरेखा, समाज की एकजुटता तथा कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक बिनोद पाठक डाल्टनगंज अध्यक्ष संतोष पाठक, राष्ट्रीय महासचिव चंदन मिश्रा, सीताराम पाठक एवं गढ़वा के युवा जिलाध्यक्ष दीपू पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा आपसी भाईचारे को नई दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने, आपसी संबंधों को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त सामाजिक आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

आयोजक गढ़वा सकलदिपी परिवार की ओर से सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गढ़वा पहुंचकर इस राष्ट्रीय सम्मेलन को भव्य, यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

दिनांक: 19 एवं 20 दिसंबर 2026
स्थान: श्री शिव रिसोर्ट, गढ़वा, झारखंड

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें