गढ़वा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर स्टूडेंट क्लब गढ़वा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ महापर्व के आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा पर्व को आकर्षक, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल, दीपक केशरी, मनोज कलापूर्ण, रंजीत सरदार, गोयल जी, पवन जायसवाल, संदेश कंस्यकर, दया शंकर, राकेश केशरी एवं रविंद्र कुमार नंदू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
क्लब की टीम में अध्यक्ष अजय केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष नमन केशरी, उपाध्यक्ष कुशल केशरी, सचिव ऋषिक जायसवाल, मीडिया प्रभारी अंशु कंस्यकर, मंत्री अंकित केशरी तथा कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा क्लब के सदस्य दीपक केशरी, उत्तम केशरी, अभिजीत पटेल, प्रीतम केशरी, ऋषभ केशरी, विशाल गुप्ता, हर्ष कश्यप, अरविंद पटवा, अर्पित साहू, निखिल केशरी, अमन केशरी, अंकुर अग्रवाल, अतुल कुमार एवं शिवम केशरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक में सभी सदस्यों ने छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। क्लब के सदस्यों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए मिलकर तैयारी करने का संकल्प लिया।
जय छठी मैया!
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









