रमुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भागोडीह गांव में मंगलवार की शाम एक पिकअप चालक और गांव के ही निरंजन पाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।जिसमे निरंजन पाल बुरी तरह घायल हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक किसी सामान की डिलीवरी के सिलसिले में गांव आया था। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी किसी बात पर बहस हो गई। दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। परिजनों ने निरंजन पाल को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है
घटना की जानकारी मिलते ही रमुना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 383










