गढ़वा सदर अंचल के अंचल अधिकारी सफी आलम पर भ्रष्टाचार के आरोप , ACB जांच की मांग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर एसीबी को पत्र लिखा गया है.सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखा है. पंकज ने अपने पत्र में लिखा है कि सेण्टर फॉर आरटीआई राज्य भर में भ्रस्टाचार के खिलाफ कार्य करने वाली संस्था है.हमारी संस्था के कई शिकायत पर एसीबी ,सीबीआई तथा ईडी जाँच कर रही है.हमारी संस्था को शिकायत मिली है कि गढ़वा सदर के अंचल अधिकारी सफी आलम और जमीन माफियाओं के साठ – गांठ से कई एकड़ सीलिंग व सीएनटी नेचर की जमीन की जमाबंदी रद्द कर भूमाफियों द्वारा खरीद बिक्री की गयी है.बेचीं गयी जमीने भूमिहीनों को आवंटित थी तथा किसी परिस्थिति में इस नेचर की जमीन की खरीद बिक्री संभव नहीं है.पर ग्राम कल्याणपुर में स्थित खाता संख्या 76 ,78व 146 की एक एकड़ साठ डिसमिल जमीन की बिक्री कर दी गयी उक्त जमीन को भूमिहीनों से लेकर दूसरे के नाम से डिमांड खोल दिया गया .सीलिंग की अठारह एकड़ भूमि को बेचने की प्रक्रिया भूमाफियों द्वारा किया जा रहा है.इन्हे सत्ता और स्थानीय अंचल अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है .इनपर तत्काल जाँच कर रोक लगाने की जरुरत है.

पंकज यादव ने आगे लिखा है कि सदर अंचल में भ्रस्टाचार का बोलबाला है.किसी भी जायज काम के लिए घुस की मांग की जाती है.अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल कर्मी बगैर घुस के कोई कार्य नहीं करते और इन्हे किसी के शिकायत का डर भी नहीं है.पिछले दो सालों में गढ़वा अंचल के अंतर्गत हुए म्यूटेशन ,जमीन का हस्तांतरण तथा सीएनटी व गैरमजउवा जमीन की जमाबंदी ,डिमांड खुलने व रद्द हुए जमीनों की जांच के साथ साथ अंचल अधिकारी सफी आलम की चल अचल सम्पति की जाँच एसीबी से कराने की कृपा करें .नियत समय तक एसीबी द्वारा कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में मैं हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा. पंकज यादव ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के कागजात और सबूत एसीबी को उपलब्ध कराए हैं.अब देखना यह है कि एसीबी इस पर क्या कार्रवाई करती है.

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें