गढ़वा में केसरवानी वैश्य सभा द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. नेहरू यामिनी, नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्ता एवं उपस्थित चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं कश्यप ऋषि मुनि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने की।

शिविर में हार्ट सर्जन डॉ. विकास केसरी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन केसरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव शुक्ला, सौरव कुमार एम एस EMT,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भवानी प्रिया, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पतंजलि केसरी, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. अभितेश केसरी, डॉ. निखिल केसरी सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया।

लगभग 300 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी रवि केसरी, मंटू केसरी, रविंद्र केसरी, रितेश केसरी, उमेश केसरी, विनोद केसरी, महिला समाज की उपाध्यक्ष ललिता केसरी, शकुंतला केसरी, इंदु केसरी, गायत्री केसरी, तरुण सभा के शुभम केसरी, आकाश केसरी, शिवम केसरी, समाजसेवी नंदकुमार गुप्ता, मदन प्रसाद केसरी, उमेश सहाय, विजय केसरी, दीपक केसरी, गोविंद गोड, पिंटू गुप्ता, ज्योति प्रकाश उदय सोनी,अंजनी सोनी, दिव्य प्रकाश, राम जी केसरी,दामोदर गुप्ता, अंजू देवी, गजाला सिद्दीकी,नौशाद आलम राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं समाज के सहयोग से यह मेगा हेल्थ कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें