भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद गढ़वा पहुंचे सूरज सिंह, प्रेस वार्ता में जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम बार गढ़वा पहुंचे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड राज्य के चेयरमैन सूरज सिंह ने अशोक विहार स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की।
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत पार्टी के सभी केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने तहले नदी पर पहुंचकर उन्हें सम्मान दिया, इसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। सूरज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” को झारखंड के हर गांव और कस्बे तक पहुंचाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें