गढ़वा : दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को गढ़वा टाउन हॉल मैदान में टेट सफल सहायक अध्यापकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रविशंकर ठाकुर ने की तथा संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।
बैठक का मुख्य मुद्दा सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सहायक अध्यापकों को डीभी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) से वंचित करने का रहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एवं जेएसएससी द्वारा जारी परिणाम सहायक अध्यापकों के साथ घोर अन्याय है।
सहायक अध्यापकों के आरोप व मांगें
1. सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से पहले कैबिनेट से कटऑफ मार्क्स में शिथिलता दी गई थी, लेकिन परीक्षा परिणाम आने से पहले ही उसे रद्द कर दिया गया।
2. 22 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले सहायक अध्यापकों को गैरपारा अभ्यर्थियों के साथ नॉर्मलाइजेशन कर डीभी से बाहर कर दिया गया।
3. सीटेट एवं गैरपारा जेटट अभ्यर्थियों को शामिल कर सहायक अध्यापकों का आरक्षित 50% सीट अधिकार छीन लिया गया, जबकि जे टेट पास सहायक अध्यापकों की संख्या सीटों से कम है।
4. सहायक आचार्य नियुक्ति में सहायक अध्यापकों का रा मार्क्स जारी कर मेरिट लिस्ट बनाई जाए।
5. नॉर्मलाइजेशन के साथ-साथ रा मार्क्स भी सार्वजनिक किए जाएं ताकि अभ्यर्थी अपने वास्तविक परिणाम से अवगत हो सकें।
6. किस नियम से नॉर्मलाइजेशन किया गया और कितने अभ्यर्थियों के साथ लागू किया गया, यह स्पष्ट रूप से समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाए।
7. भ्रामक परिणाम जारी कर सहायक अध्यापकों को असफल घोषित करना जेएसएससी का गलत कदम है, जिसका सभी सफल सहायक अध्यापक विरोध करते हैं।
बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख
मोहम्मद बेलाल मंसूरी, संतोष प्रसाद, राजेश सिंह, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, अमित रंजन, योगेश्वर राम, सुनील कुमार राम, सनोज कुमार, अनुज कुमार कुशवाहा, मोहम्मद खालिद, सतनारायण तिवारी, मुखदेव विश्वकर्मा, नंदन कुमार चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार पांडे, नित्यानंद गुप्ता, मोहम्मद मोइनुद्दीन कुरेशी, राजकुमार प्रसाद, बबलू चौधरी, अजय कुमार प्रजापति, जय चंद्र कुमार सिंह, साहेब जी अंसारी, अशोक प्रसाद, विनोद कुमार कुशवाहा, अमरदेव उरांव, अवध प्रजापति, अक्षय कुमार, मनोज कुमार चौधरी समेत सैकड़ों सहायक अध्यापक शामिल है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










