गढ़वा: यादव महासभा की बैठक में सांगठनिक विस्तार पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा सोमवार को प्रांतीय यादव महासभा, गढ़वा जिला की एक बैठक होटल शगुन, रंका रोड, गढ़वा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालमुकुंद यादव ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से यादव महासभा के सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग कुमार मंडल, युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश यादव, पलामू जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, गढ़वा महासचिव बालमुकुंद यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष प्रसाद यादव, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र यादव, नगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, केतार से सुनरदेव यादव, पुटून यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, रेजीमेंट के राजेश यादव, सतवंत यादव, सत्येंद्र यादव, अशोक यादव सहित सैकड़ों यादव बंधु उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें