मैट्रिक पेपर लीक मामले में यूट्यूबर पर कार्रवाई की तैयारी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची  एकेडमिक काउंसिल के 10वीं की साइंस परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है।यह पेपर 20 फरवरी को परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था।जैक की जांच में इसको सही पाया गया है और हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
कोडरमा जिले के एक यूट्यूबर प्रिंस कुमार पर आरोप है कि उसने मैट्रिक का प्रश्नपत्र अपने व्हाट्सएप से वायरल किया था। जैक ने कोडरमा के डीसी को पत्र लिखा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर जांच करके कार्रवाई की जाए।
जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज सुबह 9.45 में जब प्रश्न पत्र खुला तो वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया। मिलान में मामला सही पाया गया है।उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस बाबत एक हाई लेवल बैठक भी की है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें