गढ़वा-तसरार-रामचंद्रपुर-छत्तीसगढ़ सड़क पर चिनिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के आबादी गांव निवासी दीपक सिंह और कर्मन सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वे दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तसरार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिनिया के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाकर तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 167










