राधा कृष्ण मंदिर सह धर्मशाला निर्माण स्थल पर होली मिलन समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची, 09 मार्च 2025 (रविवार) –  राधा कृष्ण मंदिर सह धर्मशाला निर्माण स्थल, प्रखंड- रातू, जिला- रांची में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष श्री पीतांबर दास जी, कार्यकारी अध्यक्ष बलवंत यादव, संरक्षक श्री रंजन यादव, महासचिव अजय प्रसाद यादव, केदार गोप, नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेश गोप, गढ़वा से सत्येंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों यदुवंशी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में शामिल सभी सदस्यों ने रंगों के त्योहार का आनंद लिया और पारंपरिक गीत-संगीत के माध्यम से खुशी मनाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और आपसी स्नेह के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें