गढ़वा के तीन छात्रों ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: रांची के खेल गांव में सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गढ़वा जिला के एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे गढ़वा जिले का नाम रोशन हुआ है।
मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मेराल प्रखंड क्षेत्र के सिरहे गांव स्थित एनपीएस गुरुकुलम स्कूल से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इनमें कक्षा नौ के जुलैर नैन और ज्ञान रंजन तथा कक्षा आठ की छात्रा श्रेयांशी कुमारी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें