मारपीट में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के मड़वानिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मड़वनिया गांव निवासी बच्चन देव यादव का 45 वर्ष की पुत्र राजेंद्र यादव, शिवपूजन यादव का 42 वर्षीय पुत्र संजय यादव, बहन डंडई थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी ध्यान यादव की पत्नी सुरुज देवी शामिल है। घटना के संबंध में राजेंद्र यादव ने बताया कि गांव के ही रामाशीष यादव के द्वारा सड़क से सटे ही चहारदिवारी दे दिया गया है। उसके बगल में ही चार पहिया वाहन और मवेशी को बंद दिया जाता है। सुरेंद्र यादव की बेटी का बरात आना था। उसे लेकर रामाशीष यादव को चार पहिया वाहन को हटाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर रामाशीष यादव मुनी लाल यादव संतोष यादव नंदलाल यादव सहित पांच अज्ञात लोगों ने मारपीट करने लगे। जिसमें उक्त लोग घायल हो गए। राजेंद्र यादव ने बताया कि उच्च विवादित चार दिवारी के लिए कई बार अंचल कार्यालय में भी आवेदन दिया गया था। लेकिन सिर्फ टाल मटोल होता रहा। दूसरे पक्ष के द्वारा जान से मारने की धमकी अक्सर दिया जाता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें