इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, गढ़वा में बना चर्चा का विषय
गढ़वा। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान An Engineer’s Academy ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता साबित की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।
संस्थान द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुपमा कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं लक्ष्मी कुमारी ने 89 प्रतिशत, साजिया परवीन एवं रवि रंजन ने 88 प्रतिशत, ज्योत्ना निधि और साक्षी सिंह ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा लक्ष्मी गुप्ता ने 87.4 प्रतिशत, पप्पू यादव, गौतम कुमार एवं साकेत चौबे ने 86 प्रतिशत, सोनम कुमारी, परी कुमारी और जेया खातून ने 85 प्रतिशत तथा आदित्य यादव ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के लगभग 24 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा करीब 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं मैट्रिक परीक्षा में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। CBSE एवं JAC दोनों बोर्ड में विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रियव्रत पांडेय एवं सोनम कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अर्पित विश्वकर्मा ने 92 प्रतिशत, श्वेता कुमारी ने 91.5 प्रतिशत, रामधा शर्मा ने 91.2 प्रतिशत तथा आदर्श तिवारी और सोनाक्षी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य सफल विद्यार्थियों में पूजा कुमारी (88.2%), प्रिंस कुमार यादव (88%), अमन कुमार (87%), विशाल कुमार (86.2%), अमिताभ कुमार यादव (85%), ऋतिक केशरी (84.2%) एवं रोहित पांडेय (81%) शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं शिक्षकों के समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना भी है।
उन्होंने बताया कि संस्थान अब तक झारखंड के पांच टॉपर एवं कई जिला टॉपर दे चुका है। इस वर्ष भी अनुपमा कुमारी एवं लक्ष्मी ऋषि जैसे कई विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ JEE, NEET, CUET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










