दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर नवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आज गढ़वा थाना अंतर्गत चिरौंजिया मोड़ स्थित ZMD Hero शोरूम के सौजन्य से यातायात नियंत्रण हेतु गढ़वा पुलिस को स्लाइडर भेंट किया गया।
इस अवसर पर ZMD Hero शोरूम, चिरौंजिया मोड़, गढ़वा के अधिकारी/प्रतिनिधि एवं गढ़वा थाना के पु0अ0नि0 श्री सुबोध बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित रहे।
गढ़वा पुलिस यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे सहयोग का स्वागत करती है। पुलिस प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









