भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा में चुनाव हारने के बाद सत्ता के मद में चूर हो कर स्थानीय गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को हर जगह साजिश रच कर बदनाम करने में लगे हुए हैं फर्जी मुकदमा / साजिश झामुमो का नियती बन चुका है सत्ता के अहंकार में चूर हो कर गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को दबाने का प्रयास झामुमो के लोग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर फर्जी मुकदमा कराने वाले लोग ही पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर को चुनाव हराने में अहम भूमिका निभाए हैं लेकिन फिर भी वैसे लोगों के चक्कर में पड़ कर पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि गढ़वा के माननीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं जनता के साथ ओछी राजनीति कर जनता को ही चैलेंज कर रहे हैं जिसे गढ़वा विधानसभा सहित पूरे झारखंड की जनता देख समझ रही है ।उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग चुनाव हारने के बाद गढ़वा की जनता के साथ बदले की भावना रखे हुए हैं जिसे जनता समझ रही है उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग सत्ता के मद में चूर हो कर अहंकारी बन चुके हैं झामुमो को सत्ता देने वाली जनता आज अफसोस कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कोई जवाब आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं किया है झामुमो के लोग सत्ता मद में चूर हो कर प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए हैं झामुमो के कार्यशैली से प्रशासन के लोग भी क्षुब्ध हैं झामुमो के लोग जब से गढ़वा में चुनाव हारे हैं उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










