सत्येंद्र कुमार यादव बने गढ़वा-पलामू के जिला प्रभारी जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर आंदोलन को सफल बनाने की मिली जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश महासचिव सत्येंद्र कुमार यादव को गढ़वा एवं पलामू जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश के कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा ने 7 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर सौंपी गई है। सत्येंद्र कुमार यादव को दोनों जिलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन का विस्तार, सदस्यता अभियान तथा ओबीसी समुदाय के अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विशेष रूप से 15 अक्टूबर 2026 को जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर आयोजित मार्च एवं धरना-प्रदर्शन को गढ़वा एवं पलामू जिले में सफल बनाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रभारी को दी गई है। इसके लिए जिला एवं प्रखंड इकाइयों के साथ तैयारी बैठकें आयोजित करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा ओबीसी समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मोर्चा ने सत्येंद्र कुमार यादव से संगठन के संविधान, अनुशासन एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यक्रमों की प्रगति से प्रदेश कार्यालय को नियमित रूप से अवगत कराने की अपेक्षा की है।
सत्येंद्र कुमार यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें