दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा पर पलामूवासियों को दी शुभकामनाएं
गढ़वा। पलामू लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान प्रस्तुत कर रहे इंजीनियर अक्षय कुमार पासवान उर्फ रौशन ने युवाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर आगे आने का संदेश दिया है। उन्होंने “युवाओं के सम्मान में आ रहे हैं मैदान में” का नारा देते हुए युवाओं की भागीदारी और उनके हितों को प्रमुखता देने की बात कही है।
त्योहारों के अवसर पर अक्षय कुमार पासवान उर्फ रौशन ने क्षेत्रवासियों को दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और खुशहाली का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। युवाओं की भागीदारी से समाज में जागरूकता और विकास की भावना को मजबूती मिल सकती है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 117










