हाईलाइट होने के लिए धमकी और फिरौती का पूरा खेल रचने का आरोप, अब बचपन के मित्र ने खोली परतें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में कथित फर्जी मुकदमे की चौंकाने वाली कहानी!

गढ़वा जिले में एक कथित धमकी और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे प्रकरण में स्वघोषित विधायक प्रत्याशी रिशू दूबे और उनके बचपन के मित्र हरिशंकर दूबे के बीच हुए घटनाक्रम को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हरिशंकर दूबे का आरोप है कि रिशू दूबे ने ही उनसे फोन पर धमकी देने और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का अनुरोध किया था। शुरुआत में हरिशंकर ने ऐसा करने से आनाकानी की, लेकिन रिशू ने उन्हें समझाया कि इस घटनाक्रम से उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया में हाईलाइट होने का मौका मिलेगा।
आरोप है कि बचपन की दोस्ती और मित्र की बातों पर भरोसा करते हुए हरिशंकर दूबे ने इसे महज हंसी-मजाक समझा और रिशू दूबे को फोन कर दिया। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस बातचीत को वह दोस्ती का मजाक समझ रहे हैं, वही आगे चलकर उनके खिलाफ मुकदमे का आधार बन जाएगी।
हरिशंकर का आरोप है कि रिशू दूबे इसी फोन कॉल के इंतजार में थे। कॉल को रिकॉर्ड किया गया, उसे वायरल किया गया और फिर धमकी तथा फिरौती मांगने का मामला दर्ज करा दिया गया।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद हरिशंकर दूबे ने शुक्रवार को गढ़वा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी ओर से पूरी वस्तुस्थिति रखी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की है, ताकि फोन कॉल की पूरी पृष्ठभूमि, बातचीत और कथित साजिश की सच्चाई सामने आ सके।
अब सवाल यह है कि क्या वाकई यह धमकी और फिरौती का मामला है, या फिर हाईलाइट होने की कथित कोशिश में एक दोस्त को ही कानूनी मुश्किलों में डाल

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें