गढ़वा :- राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड कमेटी विस्तार को लेकर मंगलवार को परिसदन भवन, गढ़वा में आयोजित आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रखंड कमेटी के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत करें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी और संगठन विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रभारी डॉ. मकबूल खान जी, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार राम जी, प्रदेश सचिव उमेंद्र यादव जी, युवा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, डंडई प्रखंड अध्यक्ष सुभाष प्रसाद मेहता, नगर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम जी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष पारस विश्वकर्मा, बरडिहा प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार , कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव , रंका प्रखंड अध्यक्ष अकबर अली , भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास यादव , प्रदेश महासचिव परवेज शाही गढ़वा मंडल अध्यक्ष रमजान हाशमी, माझियाव मंडल अध्यक्ष इमरान खान , गढ़वा युवा प्रखंड इस्राफील अंसारी , चीनिया युवा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव , राजद के वरिष्ठ नेता मुंद्रिका यादव , सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









