पलामू। शारदीय नवरात्र एवं श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर मुसीखाप में 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन रात आठ बजे से होगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह है। जबलपुर, मध्य प्रदेश से पधार रहीं कथा वाचिका सुश्री साक्षी देवी जी भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्श, त्याग, मर्यादा एवं धर्म से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का वाचन करेंगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके संदेशों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
श्रीराम कथा आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों को मुसीखाप सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी लोगों से परिवार सहित पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










