5 हजार से 50 हजार रुपये तक की खरीदारी पर आकर्षक उपहार, 27 दिसंबर को निकलेगा लक्की ड्रॉ
गढ़वा। त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को आकर्षक उपहार देने के लिए जिले के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठान राजघराना सुमंगल, रंका मोड़ और राजघराना नेक्स्ट, ब्लॉक रोड ने फेस्टिवल धमाका ऑफर की शुरुआत की है। सोमवार, 12 अक्टूबर को दोनों प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस विशेष योजना की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को शारदीय नवरात्र, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रेसवार्ता में प्रोपराइटर रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और स्नेह को सम्मान देते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी फेस्टिवल धमाका ऑफर पेश किया गया है। इस योजना के तहत ग्राहकों को खरीदारी पर निश्चित उपहार के साथ लक्की ड्रॉ में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। यह ऑफर 12 अक्टूबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक 5 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लक्की ड्रॉ कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा खरीदारी की राशि के अनुसार निश्चित उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। 5 हजार रुपये की खरीदारी पर मिल्टन की स्टील बोतल, 10 हजार रुपये की खरीदारी पर पीजन की इलेक्ट्रिक केतली, 15 हजार रुपये की खरीदारी पर पीजन का इलेक्ट्रिक कैसरोल, 25 हजार रुपये की खरीदारी पर अमेरिकन टूरिस्टर का ट्रॉली बैग तथा 50 हजार रुपये की खरीदारी पर अमेरिकन टूरिस्टर का बड़ा ट्रॉली बैग दिया जाएगा।
27 दिसंबर को होगा लक्की ड्रॉ
इस फेस्टिवल ऑफर का लक्की ड्रॉ 27 दिसंबर को निकाला जाएगा। इसी दिन विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रतिष्ठान प्रबंधन के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों की खुशियों को बढ़ाना और उनके विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करना है।
अंत में रवि केसरी और श्रेयांश केसरी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे त्योहारों की खरीदारी के लिए राजघराना सुमंगल, रंका मोड़ और राजघराना नेक्स्ट, ब्लॉक रोड पहुंचें तथा इस विशेष ऑफर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आकर्षक उपहारों और लक्की ड्रॉ के इस अवसर के साथ ग्राहक अपनी त्योहारों की खरीदारी को और भी यादगार बना सकते हैं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










