गढ़वा। गढ़वा जिले के सहायक आचार्य अलख नारायण के पिता रामवृक्ष महतो का 93 वर्ष की आयु में 13 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय रामवृक्ष महतो रेलवे कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे गढ़वा प्रखंड अंतर्गत चिरौजिया गांव के निवासी थे। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
वे अपने पीछे पुत्र अलख नारायण सहित परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर परिचितों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
कल दिनांक 14/10/26 सुबह 9.बजे को दिन बुधवार को चेकडेम खजुरी घांट पे दाह संस्कार किया जायगा
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 68










