108 एम्बुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

दिनांक : 14 अक्टूबर 2026

108 एम्बुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, आज सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया गया, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान

वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश पर कर्मचारियों ने जताई आपत्ति, लंबित वेतन, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली एवं श्रमिक अधिकारों की मांग

गढ़वा । झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों एवं अधिकारों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है । दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया ।

संघ के गढ़वा जिला सचिव *रितेश रंजन* ने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है । इसके अतिरिक्त मनमाने ढंग से वेतन कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने तथा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ।

संघ की प्रमुख मांगों में 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू करना, बर्खास्त कर्मचारियों की पुनः बहाली, लंबित वेतन का भुगतान तथा सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकारों को लागू करना शामिल है ।

श्री *रितेश रंजन* ने कहा कि दिनांक 16 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 से 20 दिनों का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । इसके विपरीत, सरकार द्वारा एम्बुलेंस सेवा के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिए जाने पर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था करना कर्मचारियों के हितों की अनदेखी है ।

उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सम्मान फाउंडेशन कंपनी एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर 16 अक्टूबर 2026 को एकदिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की सूचना दी गई है । इसके तहत 15 अक्टूबर 2026 की रात्रि 8 बजे से 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 8 बजे तक राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा बाधित रहेगी ।

संघ ने सरकार एवं संबंधित विभाग से अपील की है कि हड़ताल की नौबत आने से पहले कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए लंबित वेतन का भुगतान, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली तथा अन्य मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए । संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय एवं उसका क्रियान्वयन होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा ।
उपस्थित कर्मचारी
1. ललन चौधरी
2. बिस्मिल्ला अंसारी
3. लक्ष्मी चौधरी
4. हरिदर्शन कुमार
5. पुष्प रंजन यादव
6. वकील ठाकुर
7. उपेंद्र यादव
8. राजू ठाकुर
9. मिथलेश कुमार यादव
10. पिंटु मेहता
11. धीरज कुमार रवि
12. लाल कृष्ण पांडेय
13. अजय चौधरी
14. सुमन ठाकुर
15. योगेश कन्नौजिया
16. सतेंद्र चौधरी
17. लिलेश्वर पासवान
18. आनंद ठाकुर
19. गुलाम नबी आजाद
20. इस्तखार जिलानी
21. अमरेंद्र पांडे
22. गोल्डन अंसारी
23. विकाश बैठा
24. अमित कुमार
25. राकेश कुमार
26. चन्दन कुमार
27. नवीन कुमार यादव

जारीकर्ता:
रितेश रंजन
झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, झारखण्ड जिला गढ़वा
(सम्बद्ध – भारतीय मजदूर संघ)

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें