पाल ट्रेडर्स रिटेल शोरूम का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे फुटवियर, साड़ी, लहंगा और सूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: गढ़वा शहर के सोनपुरवा मोहल्ला स्थित नमक पट्टी में बुधवार को नवीनतम पाल ट्रेडर्स रिटेल शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के साथ शोरूम का उद्घाटन हुआ। नए शोरूम के खुलने से शहरवासियों को फुटवियर और विभिन्न प्रकार के परिधानों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

शोरूम के प्रोपराइटर राज मोहन पाल और राहुल पाल ने बताया कि यहां ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए फुटवियर, साड़ी, लहंगा, सूट सहित अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि शोरूम में ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुरूप खरीदारी का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठान का उद्देश्य बेहतर सामान, उचित कीमत और अच्छी सेवा के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास हासिल करना है। शोरूम के शुभारंभ से स्थानीय बाजार में खरीदारी के लिए एक और प्रतिष्ठान जुड़ गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज मोहन पाल, एम एम देवी, राहुल पाल, शोभा रानी, यूवीन पाल, रामेश्वर पाल, ओमकार जायसवाल, रवींद्रनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें