माँ काली पूजा समिति में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। माँ काली पूजा समिति, काली स्थान गढ़वा के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समिति के संरक्षक बिनोद पाठक ने विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण किया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मुस्कान कुमारी, द्वितीय पुरस्कार रिया कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार अंजू गुप्ता को प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने पर विजेताओं में खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर समिति के संयोजक पीयूष पाठक ने कहा कि डांडिया नाइट जैसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और सहयोग को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम का और बेहतर एवं भव्य आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के लोगों को एक साथ जुड़ने और अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम ने दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें