माँ काली पूजा समिति के डांडिया नाइट में मुस्कान कुमारी ने जीता प्रथम पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। माँ काली पूजा समिति, काली स्थान गढ़वा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के अंतर्गत डांडिया नाइट कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और डांडिया की थाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुस्कान कुमारी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं रिया कुमारी ने द्वितीय तथा अंजू गुप्ता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक बिनोद पाठक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

समिति के संयोजक पीयूष पाठक ने कहा कि माँ काली की कृपा से कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और बेहतर तरीके से किया जाए, ताकि समाज में एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिले।

डांडिया नाइट की सफलता से माँ काली पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें