चिनिया रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप नवनिर्मित भव्य पंडाल में विराजमान आदिशक्ति मां दुर्गा के दरबार में महानवमी के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिनिया रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप नवनिर्मित भव्य पंडाल में विराजमान आदिशक्ति मां दुर्गा के दरबार में महानवमी के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से महानवमी के शुभ दिन पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच विशाल एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जैसे ही भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू हुआ, पंडाल में जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। छोटे-बड़े, महिला-पुरुष सभी ने पंक्तिबद्ध होकर बड़े ही श्रद्धाभाव से महाप्रसाद ग्रहण किया और मां के आशीर्वाद से अभिभूत नजर आए।चारों ओर भक्ति, उल्लास और आत्मीयता का ऐसा मनोरम दृश्य था कि हर चेहरा मां की भक्ति में लीन दिखा। श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद लेते हुए समिति के इस पुनीत कार्य की जमकर सराहना की।इस पावन मौके पर मां दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ उपस्थित रहे और स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसते नजर आए। समिति के इस आयोजन ने एक बार फिर समाज में सेवा, समरसता और भक्ति का अनुपम संदेश दिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें