50 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का 26 नवंबर से कटेगा कनेक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीनगर: बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, मेदिनीनगर के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वैसे बिजली उपभोक्ता जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये से अधिक बकाया है और जिन्हें पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है, उनका विद्युत कनेक्शन 26 नवंबर 2026 से ऑनलाइन डिस्कनेक्ट किया जाएगा।

विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें, ताकि विद्युत कनेक्शन कटने की स्थिति उत्पन्न न हो। विज्ञप्ति में बताया गया है कि बकाया राशि जमा करने के बाद 24 घंटे के अंदर बिजली कनेक्शन पुनः जोड़ दिया जाएगा।

वहीं, जिन उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद है, वे संबंधित विद्युत कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

विद्युत विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से समय पर बकाया भुगतान करने की अपील की है।

आदेशानुसार महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता
विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, मेदिनीनगर

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें