सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर प्रसारित खबर “गढ़वा DC शौचालय में पैसा लेता है” पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*20 नवम्बर 2026*

*▪️कार्यपालक अभियंता – सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा से मामले की ली जानकारी*

*▪️सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर निराधार एवं भ्रामक खबर प्रचारित करने हेतु पोस्ट कर्ता पर प्राथमिकी का निदेश*

*▪️BNS एवं IT एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप दर्ज कराई गई प्राथमिकी*

पिछले दिनों दिनांक- 18.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर प्रसारित खबर “गढ़वा DC शौचालय में पैसा लेता है” पर उपायुक्त, गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा से मामले की जानकारी ली गयी। कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि विभाग अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कोई भी संविदा/आउटसोर्स कर्मी कार्यरत्त नहीं है।

फलस्वरूप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निराधार एवं भ्रामक खबर प्रचारित करने हेतु पोस्ट कर्ता पंकज कुमार यादव, ग्राम- जतपुरा, पंचायत सरांग, प्रखंड– विशुनपुरा एवं शौचालय Geotag के नाम पर पैसा उगाही करने वाले व्यक्ति अविनेश कुमार, ग्राम- करमडीह, पंचायत करमडीह, प्रखंड– मझिआंव के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं IT एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा को निदेशित किया गया।

प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 19.11.2026 को विशुनपुरा थाना एवं दिनांक 20.11.2026 को मझिआंव थाना में दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यपालक अभियंता के द्वारा प्राथामिकी दर्ज करा दी गयी है।

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

☎️📞✉️
*Electors Helpline No:1950*
*Police Helpline Number:112*
*Child Helpline Number:1098*
*Women Helpline Number:181*

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें